LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोरबा में संगठन को मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी में नई जिम्मेदारी, जुबैर खान बने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष.

कोरबा/पसान, 24 फरवरी 2026 : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और जमीनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस कड़ी में पसान क्षेत्र के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता जुबैर खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला कोरबा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मखमुर इकबाल खान के अनुमोदन तथा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर की गई है। जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने पदाधिकारियों की पूरी सूची जारी करते हुए जुबैर खान के नाम की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन में अनुभव और सक्रियता का मिला पुरस्कार

जुबैर खान लंबे समय से भाजपा के सक्रिय सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और मेहनत से एक मजबूत पहचान बनाई है। वे वर्ष 2014-15 से पसान मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन संचालन का उनका अनुभव और जमीनी पकड़ ही उनकी इस नियुक्ति की बड़ी वजह मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

जुबैर खान की नियुक्ति के बाद पसान मंडल सहित पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन गांव-गांव तक विस्तार करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जुबैर खान ने जताया आभार

जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद जुबैर खान ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प भी दोहराया।

भाजपा का लक्ष्य: अंतिम छोर तक संगठन विस्तार

भाजपा लगातार कोरबा जिले के अंतिम छोर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी दिशा में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे अल्पसंख्यक वर्ग में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!