LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

रेलवे स्टेशन के पास युवक से 17.90 लाख नकद जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जीशान अंसारी, बिलासपुर (खबरो का राजा) :- बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू.बिलासपुर टीम चौकी बेलगहना के अपराध विवेचना में चौकी बेलगहना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर थे, इसी दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति टेगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास दो सूट केश एवं एक पिटठू बैग रखकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। उक्त संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेष सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह से दिशा निर्देशन प्राप्त कर बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम के द्वारा ग्राम टेगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज उम्र 35 वर्ष कश्यप कालोनी पुराना बस स्टेण्ड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से दो सूटकेश एवं एक पिटवू बैग जिसमें नकदी रकम 10,20, एव 50 रू के कुल 81 बंडल नए करेंसी नोट कुल 1790000 रू (सत्रह लाख नब्बे हजार रू) को संदिग्ध एव किसी अपराध से संबंधित होने के संदेह में धारा 106 बीएनएसएस अंतर्गत जप्त किया गया है ।अनावेदक पवन बजाज से जप्त रकम 1790000/- रू के स्त्रोत के संबंध जानकारी ली जा रही है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना एव ए.सी.सी.यू. टीम स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
April 9, 2026
AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!