LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, शुभम पेन्द्रो बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव, मरवाही क्षेत्र के सशक्त युवा आदिवासी नेता के रूप में पहचान, 

मिथलेश आयम, छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के युवा आदिवासी नेता शुभम पेन्द्रो को छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव द्वारा जारी की गई है। शुभम पेन्द्रो की इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को आदिवासी कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम बताया है। उनका कहना है कि शुभम पेन्द्रो का संगठनात्मक अनुभव एवं युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। नियुक्ति के उपरांत शुभम पेन्द्रो ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। शुभम पेन्द्रो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, संगठन को ग्राम, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, साथ ही पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुभम पेन्द्रो इससे पूर्व बिलासपुर जिला पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं। वे मरवाही क्षेत्र में एक सशक्त, जमीनी एवं संघर्षशील युवा आदिवासी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है, वहीं सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा चर्चा में रही है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेसजनों, सामाजिक संगठनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!