LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पुराना धाम महामाया मंदिर पंपापुर में चैत्र रामनवमी पर मेले जैसा नजारा,दूर दराज से पहुंच रहे श्रद्धालू

पुराना धाम महामाया मंदिर पंपापुर में चैत्र रामनवमी पर मेले जैसा नजारा,दूर दराज से पहुंच रहे श्रद्धालू

सौरभ साहू/सूरजपुर,रामनवमी के अवसर पर पंपापुर स्थित महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है।माँ महामाया मंदिर पुराना धाम पम्पापुर में स्थित है जो सूरजपुर से लगभग 4 किलो मीटर की दूरी पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
3 साल से एक ही कुर्सी पर जमे अफसर-कर्मचारियों की अब खैर नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फरमान, अनिवार्य होगा डेस्क बदलना
3 साल से एक ही कुर्सी पर जमे अफसर-कर्मचारियों की अब खैर नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फरमान, अनिवार्य होगा डेस्क बदलना
August 5, 2026
3 साल से एक ही कुर्सी पर जमे अफसर-कर्मचारियों की अब खैर नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फरमान, अनिवार्य होगा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • दूर दराज से आते हैं लोग 

यहां लोग अपनी मन्नत लिए दूर दराज से पहूंचते हैं और चैत्र रामनवमी के अवसर पर मेले जैसा माहौल रहता है। पहाड़ी पर बसे मां महामाया की लोगो पर असीम कृपा है पुराना धाम मंदिर की अपनी मान्यता है यहां दर्शन मात्र से ही लोगों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।चैत्र रामनवमी के अवसर पर आसपास के क्षेत्र के लोगों सहित दूसरे जिले से लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’! DEO-BEO का वेतन रोकने के आदेश, लापरवाह अफसरों में हड़कंप
कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’! DEO-BEO का वेतन रोकने के आदेश, लापरवाह अफसरों में हड़कंप
August 5, 2026
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! DEO-BEO का वेतन रोकने के निर्देश, समाज कल्याण के उप संचालक भी कार्रवाई की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिवर्ष यहां मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित की जाती है इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोगों ने ज्योति कलश प्रज्वलित करवाए हैं।मंदिर में मां महामाया देवी के साथ-साथ अनेक देवी देवताओं के मूर्तियां स्थापित है जहां लोग आस्था के साथ दर्शन करने भक्ति भाव के साथ पहुंचते हैं। श्रद्धालु जब यहां मंदिर में दर्शन के लिए मंदिर की सीढियो में चढ़ते है तो एक अलग अनुभूति होती है और लोगों में भक्ति भाव के साथ उनका मन आनंदित हो उठता है। चारों ओर पहाड़ियों से घिरे हरे भरे पेड़ पौधों व फूलो के बगीचे के बीच मंदिर परिसर का नजारा भी अद्भुत है।यहां का सुंदर व मनोरम दृश्य लोगों को काफी सुकून देता है।चैत्र रामनवमी के अवसर पर सप्तमी अष्टमी व नवमी को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ होती है भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति द्वारा पर्याप्त व्यवस्था बनाई जाती है यहां माता के दर्शन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा विभाग?
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा विभाग?
August 5, 2026
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!