LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंरायपुर

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गणेश उत्सव समितियों संग जीपीएम प्रशासन ने आयोजित की बैठक

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गणेश उत्सव समितियों संग जीपीएम प्रशासन ने आयोजित की बैठक

जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में आगामी गणेश उत्सव पर्व एवं अन्य पर्वों के मद्देनज़र आज गणेश उत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों/मालिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल एवं एसडीएम पेंड्रारोड श्री विक्रांत कुमार अंचल ने की। इस अवसर पर एसडीओपी मरवाही श्री दीपक मिश्रा, एसडीओपी गौरेला श्री श्याम सिदार, थाना प्रभारी गौरेला सुश्री अंजना केरकेट्टा, थाना प्रभारी पेंड्रा श्री रणछोड़ सिंह सेंगर तथा डीएसबी से सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में जिले की गणेश उत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पंडाल किसी भी आम रास्ते को बाधित करते हुए स्थापित न किए जाएं तथा स्थल का चयन करते समय पार्किंग, प्रसाद वितरण, भीड़ नियंत्रण और बिजली सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। बिना एसडीएम की पूर्व अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों पर डीजे माउंट पाए जाने पर वाहन सहित डीजे जप्त कर कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन समितियों को पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और दिन और में रात वालंटियर्स की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंडालों के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रोकने के लिए पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ाई जाने पर चर्चा हुई। सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण रूप से पर्व मनाने सभी को प्रेरित किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!