LIVE UPDATE
प्रदेशझमाझम खबरेंदेशराजनीतीरायपुर

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी होंगे शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
बेलगहना वन परिक्षेत्र में जंगली सुअर का शिकार: 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की रिमांड 
बेलगहना वन परिक्षेत्र में जंगली सुअर का शिकार: 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की रिमांड 
April 2, 2026
बिलासपुर। वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर वन विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। वनमण्डल अधिकारी नीरज के निर्देशानुसार, उपवनमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव करेंगे समापन समारोह की अध्यक्षता

रायपुर. 2 अप्रैल 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 3 अप्रैल को शाम 5 बजे इसका आयोजन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। राज्य के तीन शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में विगत 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने हिस्सेदारी की।

ये खबर भी पढ़ें…
अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय
अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय
April 3, 2026
अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय श्री राम नाम से गुंजायमान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन के सभी मंत्रीगण, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समापन समारोह में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
​”पत्रकार साहब का ए/सी और जनता का बुलडोजर दिखा नहीं..?”
​”पत्रकार साहब का ए/सी और जनता का बुलडोजर दिखा नहीं..?”
April 3, 2026
शहर के मशहूर पत्रकार जी अपने ठंडे ए/सी दफ्तर में बैठकर, मखमली कुर्सी पर झूलते हुए एक लेख लिख रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!