LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

लिटिल चैंप-2 का ऑडिशन 25 अक्टूबर को, 6 से 16 वर्ष के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

लिटिल चैंप-2 का ऑडिशन 25 अक्टूबर को, 6 से 16 वर्ष के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

कर्मचारी प्रतिभा मंच जीपीएम की पहल, अमरपुर के गुरु मंत्र पब्लिक स्कूल में दोपहर 12 बजे से होगा ऑडिशन

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
October 25, 2026
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सर्व आदिवासी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के प्रतिभावान बच्चों को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कर्मचारी प्रतिभा मंच जीपीएम द्वारा लिटिल चैंप-2 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का ऑडिशन 25 अक्टूबर 2026, रविवार को गुरु मंत्र पब्लिक स्कूल, अमरपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इसमें 6 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।

इस प्रतियोगिता में एकल नृत्य और गायन में रुचि रखने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कर्मचारी प्रतिभा मंच का उद्देश्य जिले की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी कला दिखाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
October 25, 2026
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंच के प्रमुख सदस्य पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना, उनका उत्साह बढ़ाना और गायन एवं नृत्य के क्षेत्र में उनकी रुचि को बनाए रखना मंच की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी माह में जिले के कर्मचारियों के लिए ‘वॉइस ऑफ जीपीएम’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।

उन्होंने बताया कि ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को मेगा फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिले के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतिभाओं को सम्मानित करने की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
October 25, 2026
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष सितंबर माह में लिटिल चैंप-1 का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष लिटिल चैंप-2 का आयोजन किया जा रहा है।

कर्मचारी प्रतिभा मंच के सदस्यों ने अभिभावकों, विद्यालय संचालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास, मोहल्ले या विद्यालय में गायन एवं नृत्य में रुचि रखने वाले बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और उनका पंजीयन कराएं, ताकि जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!