LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही – कार्रवाई हुई या सिर्फ खानापूर्ति? आरोपों से घिरे BPM की वापसी ने खोली स्वास्थ विभाग की पोल”

आरोपों से घिरे बीपीएम अरविंद सोनी की फिर पेंड्रा वापसी! आखिर किसके संरक्षण में हुआ आदेश? कैमरे के सामने सवालों से बचते नजर आए CMHO

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत बीपीएम अरविंद सोनी की दोबारा पेंड्रा पदस्थापना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बीपीएम को वर्ष 2023 में लगातार शिकायतों, कथित लेन-देन के वायरल वीडियो और प्रशासनिक विवादों के बाद पेंड्रा से हटाकर मरवाही भेजा गया था, उसे अब 31 जुलाई 2026 के आदेश से पुराना आदेश को निरस्त कर, पुनः उसी कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
*सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री ने की परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाइट बीएमओ पेंड्रा डॉ. मिंज 

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, 13 जून 2023 को जिला कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा अरविंद सोनी को अंतिम चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद 21 जून 2023 को तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कलेक्टर के अनुमोदन से उन्हें मरवाही का बीपीएम पेंड्रा स्थानांतरित कर दिया था। 

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन अब 21 जून के आदेश को निरस्त करते हुए अरविंद सोनी को पुनः पेंड्रा में 31/07/2026 को पुनः वापसी का आदेश जारी किया गया है 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन परिस्थितियों में उन्हें पेंड्रा से हटाया गया था, आखिर उन्हीं परिस्थितियों की अनदेखी कर उन्हें दोबारा उसी कार्यालय में किस आधार पर पदस्थ किया गया? क्या पूर्व में हुई कार्रवाई और जारी चेतावनी अब अप्रासंगिक हो गई है, या फिर किसी प्रभाव के चलते नियमों को दरकिनार किया गया?

 

इस पूरे मामले में जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रामेश्वर शर्मा से सवाल किए गए, तो वे कैमरे के सामने स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। इससे संदेह और गहरा हो गया है कि आखिर विभाग इस निर्णय पर खुलकर अपनी स्थिति क्यों नहीं बता रहा।

यह मामला केवल एक स्थानांतरण का नहीं, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही का भी है। यदि किसी अधिकारी को गंभीर शिकायतों और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद हटाया गया था, तो उसे पुनः उसी स्थान पर पदस्थ करने के पीछे क्या ठोस कारण हैं? यदि हाँ, तो उसका आधार क्या है?

अब निगाहें जिला प्रशासन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर हैं। जनता यह जानना चाहती है कि क्या नियम सभी के लिए समान हैं, या कुछ अधिकारियों के लिए अलग व्यवस्था लागू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!