LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

गौरेला ब्लॉक के स्कूलों में लापरवाही उजागर — मध्यान्ह भोजन और पढ़ाई में खामियां, DEO ने जताई सख़्त नाराज़गी

गौरेला ब्लॉक के स्कूलों में लापरवाही उजागर — मध्यान्ह भोजन और पढ़ाई में खामियां, DEO ने जताई सख़्त नाराज़गी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द
April 30, 2026
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द मुख्यमंत्री श्री विष्णु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीश तिवारी ने आज गौरेला ब्लॉक के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की बारीकी से जांच की।

ये खबर भी पढ़ें…
राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय
राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय
April 30, 2026
राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय *प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों का सीजी बोर्ड परीक्षाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे पहले श्री तिवारी मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल धनौली पहुंचे। निरीक्षण में पाया गया कि मध्यान्ह भोजन बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं दिया जा रहा था। इस पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रधान पाठक को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से भोजन की गुणवत्ता और आज के मेन्यू के बारे में पूछा तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक एवं मीनू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाए।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी मिडिल स्कूल झगराखण्ड पहुंचे, जहां बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। वहीं, पढ़ाई का स्तर भी औसत से कम होने पर उन्होंने चिंता जताई। कक्षा छठवीं के एक विद्यार्थी से “गुड मॉर्निंग” अंग्रेजी में लिखने को कहा गया, जिस पर छात्र ने “Goodmoonig” लिखा। इस पर श्री तिवारी ने संबंधित विषय शिक्षक को बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: तय समय पर नहीं जारी हो सका 5वीं-8वीं का रिजल्ट, आखिर जिम्मेदार कौन?
जीपीएम में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: तय समय पर नहीं जारी हो सका 5वीं-8वीं का रिजल्ट, आखिर जिम्मेदार कौन?
April 30, 2026
जीपीएम में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: तय समय पर नहीं जारी हो सका 5वीं-8वीं का रिजल्ट, आखिर जिम्मेदार कौन?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान DEO ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन में सुधार लाना प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!