ग्राम गिरवर के देवालय परिसर में राम मंदिर, सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण का भव्य भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की ऐतिहासिक उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

ग्राम गिरवर के देवालय परिसर में राम मंदिर, सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण का भव्य भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की ऐतिहासिक उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला
गिरवर (गौरेला–पेंड्रा–मरवाही) ग्राम गिरवर स्थित देवालय परिसर में आज राम मंदिर निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण और मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति एवं समाजसेवी गोपाल अग्रवाल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर और सांस्कृतिक भवन न केवल आस्था के केंद्र होंगे, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई दिशा देंगे। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर, किसान मोर्चा जैविक खेती एवं अनुसंधान प्रकल्प के प्रदेश संयोजक बृजलाल राठौर, मंडल अध्यक्ष सेमरा अजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, भंवर सिंह गोवास, श्याममणी राठौर, राजेश नंदिनी आर्मो, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी तापस शर्मा, गिरवर सरपंच इंजीबाई भरिया, उपसरपंच भीमसिंह राठौर, कल्लू सिंह राजपूत, रितेश फरमानिया, जनपद सदस्य कौशल्या कमलेश राठौर सहित जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध पूर्ण करने की अपेक्षा जताई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि ग्राम के विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक उन्नयन के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।





