LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मतदाताओं को जागरूक करने महुआ फूल से स्वीप लिख कर बताया गया मतदान का महत्व

 

जीपीएम/ क्षेत्रों, खास कर वनांचल क्षेत्रों में इन दिनों महुआ बीनने का कार्य चल रहा है। महुआ फूल का संग्रहण ग्रामीणों, आदिवासियों एवं वनवासियों के आय का एक प्रमुख साधन है। इन दिनों गर्मी भी अधिक पड़ रही इसे ध्यान में रखते हुए सुबह के समय महुआ फूल एकत्रित करने वाले लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में ही जाकर उन्हें शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वीप के जिला नोडल  कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने स्वयं अपनी टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व के बारे में बता रहे हैं। और उन्हें लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करने की अपील करने के साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने शपथ दिला रहे हैं। तेंदुलकर ने महुआ फूल से स्वीप लिखवा कर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वीप का पूरा नाम सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड ईलेक्टोरल पार्टिसिपेशन है। इसका मतलब सुव्यविस्थत मतदाता शिक्षा एवं भागीदारी है, जिसे स्वीप नाम दिया गया है।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला आजीविका मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी, जिल कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक जायसवाल, आंकाक्षी ब्लाक फेलो स्नेह गुप्ता ने मरवाही विकासखण्ड के ग्राम डोगरिया, सिवनी, अण्डी, नगवाही, लालपुर, सारबहरा, जोगीसार एवम देवरगांव में ग्रामीणों को शतप्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया : प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को बताया लोकतंत्र पर आघात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया : प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को बताया लोकतंत्र पर आघात
April 22, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया : प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!