वायरल विवाद ने छिना पद, IPS रतन लाल डांगी पर गिरी शासन की गाज हुए निलंबित

रायपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से चल रहा चर्चाओं और आरोपों के बीच राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 2003 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी इस आदेश ने पुलिस बेड़े में खलबली मचा दी है।
क्यों गिरी गाज? आदेश के मुख्य बिंदु :-

>• सरकारी आदेश में निलंबन के पीछे बेहद गंभीर कारणों का उल्लेख किया गया है:
पद के प्रतिकूल आचरण अधिकारी पर अपनी गरिमा और पद के अनुरूप व्यवहार न करने का आरोप है।नैतिकता का उल्लंघन आदेश के मुताबिक उनका आचरण नैतिकता के विपरीत पाया गया। पद का दुरुपयोग सबसे अहम आरोप पद के प्रभाव का गलत इस्तेमाल करना है। विभागीय छवि को नुकसान सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर प्रसारित सामग्री के कारण पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगा, जिसे शासन ने बेहद गंभीरता से लिया है।

कड़े नियमों के घेरे में ‘साहब’ :-
सरकार ने यह कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत की है। निलंबन अवधि के दौरान डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर तय किया गया है। वे बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा। “यह केवल एक निलंबन नहीं, बल्कि सिस्टम का सीधा संदेश है कि वर्दी से ऊपर नियम हैं।”

विवादों का सिलसिला: SI की पत्नी के आरोप पड़े भारी :-
इस पूरी कार्रवाई की जड़ में एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर लिखित आरोप और विभागीय जांच है। मामला तब और बिगड़ गया जब इससे जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।















