LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सुशासन त्योहार के अन्तर्गत ग्राम पंडरापथरा, बड़े बरर, कूपाबांधा में ग्राम चौपाल के दौरान लोगो की समस्या सुनते चौकी बेलगहना पुलिस। जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

सुशासन त्योहार के अन्तर्गत ग्राम पंडरापथरा, बड़े बरर, कूपाबांधा में ग्राम चौपाल के दौरान लोगो की समस्या सुनते चौकी बेलगहना पुलिस।

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
भूजल स्तर बढ़ाने रूमगा पंचायत की बड़ी पहल, 4000 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच से प्रतिदिन 59.40 लाख लीटर वर्षा जल जमीन के भीतर होगा संरक्षित; 4110 मानव दिवस का रोजगार सृजित
भूजल स्तर बढ़ाने रूमगा पंचायत की बड़ी पहल, 4000 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच से प्रतिदिन 59.40 लाख लीटर वर्षा जल जमीन के भीतर होगा संरक्षित; 4110 मानव दिवस का रोजगार सृजित
November 1, 2026
भूजल स्तर बढ़ाने रूमगा पंचायत की बड़ी पहल, 4000 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच से प्रतिदिन 59.40 लाख लीटर वर्षा जल जमीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवरणः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) द्वारा सुशासन त्योहार के अन्तर्गत ग्राम चौपाल लगाकर लोगो की समस्या का समाधान करने हेतु निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु. से.) महोदय कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर आज दिनांक 11.04.2025 को चौकी बेलगहना अन्तर्गत ग्राम पंडरापथरा, बड़े बरर, कुपाबांधा में चौकी बेलगहना पुलिस ने जनचौपाल का आयोजन किया, जहां बडी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। जनचौपाल में चौकी प्रभारी ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना। चौपाल के दौरान लोगों ने पुलिस व्यवस्था, अवैध गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। चौकी प्रभारी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। गांवों जन चौपाल के आयोजन से ग्रामीणों में खुशी व सकारात्मक माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की बहुत ही सराहना की गई। ग्राम भम्रण व जन चौपाल के दौरान क्षेत्र के गुण्डा बदमाश व निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उन्हे समाज में अच्छे नागरिक की तरह जीवन-यापन करने की हिदायत दी जा रही है। उक्त कार्यक्रमों में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेन्डे, सउनि मोतीलाल सुर्यवंशी, सउनि भरतलाल राठौर, आरक्षक कौशल बिन्झवार, ईश्वर नेताम आदि की सराहनीय भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
नगरीय निकायों के कर्मचारी संगठनों पर सरकार का बड़ा प्रहार! गैर-मान्यता प्राप्त संघों की नहीं सुनेगी सरकार, सीधे पत्र भेजा तो पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज!
नगरीय निकायों के कर्मचारी संगठनों पर सरकार का बड़ा प्रहार! गैर-मान्यता प्राप्त संघों की नहीं सुनेगी सरकार, सीधे पत्र भेजा तो पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज!
November 1, 2026
नगरीय निकायों के कर्मचारी संगठनों पर सरकार का बड़ा प्रहार! गैर-मान्यता प्राप्त संघों की नहीं सुनेगी सरकार, सीधे पत्र भेजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!