LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सरकारी अस्पताल में नशबंदी के नाम पर महिला डॉक्टर ने मरीज से मांगे 6 हजार रूपये, Audio वायरल होने के बाद विभाग में मचा हड़कंप,

सरकारी अस्पताल में नशबंदी के नाम पर महिला डॉक्टर ने मरीज से मांगे 6 हजार रूपये, Audio वायरल होने के बाद विभाग में मचा हड़कंप,

बिलासपुर:- सरकारी अस्पतालों में मरीजों से डाक्टर किस कदर इलाज के नाम पर खुलेआम रिश्वतखोरी कर रहे है,एक तरफ सरकार स्वास्थ्य पर कड़ा ऐलान कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बया कर रही,,रिश्वत खोरी… इसकी बानगी बिलासपुर में देखा जा सकती है। यहां के जिला अस्पताल में पदस्थ महिला रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर ने एक महिला मरीज से नशबंदी के आपरेशन के लिए 6 हजार रूपये की मांग की। मरीज के जब दो हजार रूपये ही दे पाने की बात की, तब महिला डाॅक्टर ने इतने पैसे में सफाई नही होने की बात कहकर और पैसे देने का दबाव बनाया गया। महिला डाॅक्टर और मरीज की बातचीत का आडियों वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस आडियों के वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने महिला डाॅक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Oplus_131072

आगे बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद एक ओर जहां स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के दावे किये जा रहे है। लेकिन जमीनी स्तर पर इन सारी व्यवस्थाओं पर सरकारी अस्पताल के डाॅक्टर ही ग्रहण लगा रहे है। आलम ये है कि सरकार अस्पताल पहुंचने वाले गरीब मरीजों को बेहतर इलाज करने के नाम पर डाॅक्टर उनकी जेब खाली करने में जुटे हुए है। ताजा मामला बिलासपुर जिले का है। यहां जिला अस्पताल में जमंत्री पटेल नशबंदी के लिए पहुंची थी। महिला मरीज का आरोप है कि नशबंदी आपरेशन के नाम पर डॉ. वंदना चैधरी ने उनसे 6 हजार रुपए की मांग की। मरीज के परिजन ने डाॅक्टर को 2 हजार रुपए दिए।

बाकी के 4 हजार रुपए नहीं ​दिए जाने पर वे रोज फोन कर महिला और उनके परिजन को परेशान करने लगी। महिला ने गरीबी का हवाला देकर पैसे माफ करने की बात कही। इसी बात पर डॉक्टर ने कहा कि धोखा दोगे तो ऐसे ही गरीब रहोगे। वायरल ऑडियो में महिला डॉक्टर कहती हुई सुनाई दे रही है कि…..“2 हजार में धुलाई (गर्भपातद्ध) नहीं होती। डॉक्टर को धोखा दोगे को नरक में जाओगे।” महिला डाॅक्टर के लगातार पैसों के तगादे से तंग आकर मरीज के परिजन ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से कर दी। जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर वंदना का ऑडियो वायरल होने के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर की मनमानी और आपरेशन के नाम पर पैसा वूसलने के आरोप पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गुप्ता ने कलेक्टर के निर्देश पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वंदना चौधरी को नोटिस जारी कर डॉक्टर वंदना चौधरी के परिवार नियोजन और गर्भपात संबंधी ऑपरेशन पर रोक लगा दी है। उम्मींद जतायी जा रही है कि इस गंभीर आरोप के बाद संतोषजनक जवाब नही देने पर महिला डाक्टर के उपर अफसर सख्त एक्शन भी ले सकते है। उधर इस खुलासे के बाद जिला अस्पताल में मरीजों के साथ उपचार के नाम पर पैसा वसूलने वाले डाॅक्टरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!