LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

JNVST 2027: जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

JNVST 2027: जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का सपना लेकर परीक्षा में शामिल हुए हजारों विद्यार्थियों की चयन परीक्षा शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जिले में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का आयोजन जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला प्रशासन की निरीक्षण टीम भी विभिन्न केंद्रों पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस
November 27, 2026
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विशेष निरीक्षण टीम गठित की गई थी। इसमें डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र सिरमौर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी, बालिका शिक्षा संकल्प अभियान एवं साक्षरता के नोडल अधिकारी श्री आलोक शुक्ला तथा श्रीमती सरस्वती यादव शामिल रहे। टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा 
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा 
November 28, 2026
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा  ऑडिशन के माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में बैठक व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, पर्यवेक्षण और सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा नियमानुसार एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। निरीक्षण टीम ने केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

2095 पंजीकृत, 1766 ने दी परीक्षा

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप
November 29, 2026
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में परीक्षा के लिए कुल 2095 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 1766 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 329 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में कुल उपस्थिति 84.30 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा में 830 बालक और 936 बालिकाओं ने भाग लिया।

परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, शिक्षकों और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन की निगरानी में पूरी परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!