LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

बैकुंठपुर में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव की 97वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव की 97वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
बैकुंठपुर।
स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में प्रख्यात जननायक डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव की 97वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. श्रवण यादव द्वारा डॉ. सिंहदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य ने डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कोरिया अंचल के विकास का सूत्रधार बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणास्पद है।
प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. श्रवण यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। शैक्षणिक प्रभारी डॉ. एन.के. मिश्रा ने भी उनके जीवन मूल्यों को आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. राहुल आर्य ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एन.के. मिश्रा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक पुनेश्वर सिंह पैकरा, डॉ. संदीप नवरंग, डॉ. जाह्नवी, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अमिता एक्का, प्रियंका साहू सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण कौशल कुमार, पूनम सिंह, कृष्ण कुमार साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जयंती समारोह के माध्यम से महाविद्यालय परिवार ने डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!