LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करुंगा: कलेक्टर

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करुंगा: कलेक्टर

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए स्वयं दो दिन तहसील कार्यालयों में बैठने कलेक्टर ने किया आस्वस्थ

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

        गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत आज गौरेला विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमना में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आस-पास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी मांग एवं शिकायत प्रशासन के समक्ष रखी। शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

        कलेक्टर ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि लमना के शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को आना था, किन्तु उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उनका आना स्थगित हो गया। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को वे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। शिविर में ज्यादातर आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त होते हैं। राजस्व विभाग को और अधिक काम करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक तहसील कार्यालय में दो दिन तहसीलदार एवं पटवारियों के साथ बैठकर न्यायालयीन प्रकरणों को छोड़कर सीमांकन, बटवारा, नामांतरण, नक्शा बटांकन आदि विभिन्न प्रकरणों का स्वयं निराकरण करेंगे। 

           कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति का समुचित प्रबंध किया गया है। पीडीएस का तीन माह का राशन सभी उचित मूल्य दुकानों में पहुचा दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण है, किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद-बीज प्राप्त कर सकते हैं। आजीविका के तहत बकरा-बकरी एवं पशु पालकों को लाभान्वित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है, जिससे वे अलग-अलग व्यवसायों से शसक्त हो रही हैं और लखपती दीदी बन रही हैं। पीएम जनमन आवास योजना के तहत आवास पूर्ण कर चुके 200 हितग्राहियों के घर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर लाईट लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

           शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही राजस्व, कृषि, वन, परिवहन, समाज कल्याण, मछली पालन सहित अन्य विभागों द्वारा विभन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में हितग्राहियों को खसरा-बी वन, अधिकार अभिलेख, आर्थिक सहायता, किसान किताब, मूंग बीज, जाल एवं कैरेट, सहायक उपकरण, लर्निंग लाईसेंस आदि प्रदान किया गया। इसके साथ ही 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थीयों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया। शिविर में वन मंडला अधिकारी ग्रीष्मी चांद, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पैकरा, श्रीमती राधा रायदास, श्रीमती बूंद कुंवर मास्को सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!