LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग का हरित अभियान “प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो मानव जीवन भी स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा”डॉ. रामेश्वर शर्मा, सीएमएचओ 

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग का हरित अभियान

“प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो मानव जीवन भी स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा”डॉ. रामेश्वर शर्मा, सीएमएचओ 

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएमएचओ) डॉ. रामेश्वर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय परिसर के सामने छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण के साथ हुई, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधों के रोपण के बाद उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी कर्मचारियों द्वारा लेने की बात कही गई।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इस अवसर पर डीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि “विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का दिन है। जिस तरह स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और हरियाली आवश्यक है, उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। यदि हम आज वृक्षों की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषण, जल संकट और कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि “स्वास्थ्य विभाग का कार्य केवल बीमारियों का उपचार करना नहीं है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना भी है। पर्यावरण और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। अधिक से अधिक वृक्षारोपण से वातावरण शुद्ध होता है, तापमान नियंत्रित रहता है और लोगों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।”
डॉ. शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि समाज का हर नागरिक इस दिशा में छोटा-सा प्रयास करेगा तो निश्चित रूप से हमारा जिला और प्रदेश हरित एवं स्वच्छ बन सकेगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सभी ने यह संदेश दिया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और वृक्षारोपण इसका सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह पौधरोपण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!