LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता

धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता

रायपुर/धरसींवा। रायपुर ग्रामीण के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौहागांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावर ने घर में अकेली रह रही एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, मौहागांव के वर्मा पारा निवासी भागबती मन्नाडे (50 वर्ष) अपने घर में अकेली रहती हैं। शुक्रवार देर रात अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया और किसी बात को लेकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने धारदार हथियार से महिला के गले पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वारदात की सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 332(बी) के तहत हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या फिर लूटपाट के प्रयास का विरोध कारण हो सकता है। हालांकि अभी तक किसी भी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच टीम विभिन्न पहलुओं को ध्यान रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

इस घटना ने धरसींवा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय इस तरह घर में घुसकर हमला होना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं पीड़ित महिला की हालत पर लगातार डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!