LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर सेवा की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में करीब 30 यूनिट रक्त संग्रहित

टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर सेवा की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में करीब 30 यूनिट रक्त संग्रहित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को जिला अस्पताल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और मानव सेवा से जोड़ते हुए आयोजित इस शिविर में युवाओं एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्तदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला स्तरीय राज्योत्सव में विधायक धर्मजीत सिंह होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी होंगे शामिल; लोक छाया की सांस्कृतिक प्रस्तुति बनेगी आकर्षण
जिला स्तरीय राज्योत्सव में विधायक धर्मजीत सिंह होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी होंगे शामिल; लोक छाया की सांस्कृतिक प्रस्तुति बनेगी आकर्षण
November 1, 2026
जिला स्तरीय राज्योत्सव में विधायक धर्मजीत सिंह होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी होंगे शामिल; लोक छाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस रक्तदान शिविर का आयोजन युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव आशीष सोनी एवं सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। आयोजन के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भूजल स्तर बढ़ाने रूमगा पंचायत की बड़ी पहल, 4000 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच से प्रतिदिन 59.40 लाख लीटर वर्षा जल जमीन के भीतर होगा संरक्षित; 4110 मानव दिवस का रोजगार सृजित
भूजल स्तर बढ़ाने रूमगा पंचायत की बड़ी पहल, 4000 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच से प्रतिदिन 59.40 लाख लीटर वर्षा जल जमीन के भीतर होगा संरक्षित; 4110 मानव दिवस का रोजगार सृजित
November 1, 2026
भूजल स्तर बढ़ाने रूमगा पंचायत की बड़ी पहल, 4000 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच से प्रतिदिन 59.40 लाख लीटर वर्षा जल जमीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय समाजसेवा और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित करना एक सकारात्मक पहल है। युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही टी.एस. सिंहदेव के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
नगरीय निकायों के कर्मचारी संगठनों पर सरकार का बड़ा प्रहार! गैर-मान्यता प्राप्त संघों की नहीं सुनेगी सरकार, सीधे पत्र भेजा तो पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज!
नगरीय निकायों के कर्मचारी संगठनों पर सरकार का बड़ा प्रहार! गैर-मान्यता प्राप्त संघों की नहीं सुनेगी सरकार, सीधे पत्र भेजा तो पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज!
November 1, 2026
नगरीय निकायों के कर्मचारी संगठनों पर सरकार का बड़ा प्रहार! गैर-मान्यता प्राप्त संघों की नहीं सुनेगी सरकार, सीधे पत्र भेजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!