झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर
CG News- निर्वाचन कार्य में लापरवाही करना कर्मचारियों को पड़ा महँगा।

CG News/बालोद। जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना चार कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलते ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में पीपरछेडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 देवनारायण राणा, डौंडीलोहारा तहसीलदार कार्यालय में तैनात सहायक ग्रेड-2 मिलाप सिंह रावटे, डौंडीलोहार कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन वीरेंद्र कुमार उइके व ग्राम नारागांव हाईस्कूल में पदस्थ भृत्य पुष्पेंद्र सोनकर है। चारों को निलंबन अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। चारों ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती। इसे देखते हुए बालोद उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें…

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...















