LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बैगा बाहुल्य ग्राम पंचायत चुकतीपान में प्रधान मंत्री के विशेष योजना जनमन शिविर का हुआ आयोजन जनपद सदस्य पवन पैकरा बने मुख्य अतिथि।

जीपीएम/गौरेला : आज बैगा बाहुल्य ग्राम पंचायत चुकतीपानी में प्रधान मंत्री के विशेष योजना जनमन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष गौरेला वर्तमान जनपद सदस्य पवन पैकरा उपस्थित हुए साथ में जनपद पंचायत गोरिला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन एच खोटेल, ग्राम पंचायत के सरपंच मानकुंवर करसायल ,उपसरपंच जगत राम बैगा,जनपद के अधिकारी टोपो, दाऊ ,खोखर जी, एवं विकासखंड के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एव ग्रामवासी उपस्थित रहे आज के इस शिविर को संबोधित करके हुए जनपद पंचायत गौरेला के पूर्व अध्यक्ष और यहां के क्षेत्रीय जनपद सदस्य पवन पैकरा ने कहा की इस शिविर में जितना भी आवेदन आ रहा है उन सबका तत्काल निराकरण हो एवं सभी ग्राम वासियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जितना भी योजना केन्द्र सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जितना भी योजना राज्य सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है सभी योजनाओं का लाभ समस्त ग्रामवासियों को दिलाए यह अपील सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी से किया अंतिम में पैकरा ने कहा की आप सब निचिंत रहे सरकार आप का है आप का कोई भी समस्या होगा उसे बताए हम तत्काल उन विभागों से मिल कर आप के समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।अंतिम में इस शिविर को जनपद पंचायत गौरेला के सीईओ एन एच खोटेल ने भी संबोधित किया और कहा की जो भी आवेदन शिविर में आया है उनका तत्काल निराकरण किया जा रहा है सीईओ ने ग्रामवासियों को सरकार के द्वारा चलाया जा रहा सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।आज के शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने विभाग के जानकारी सभी उपस्थित ग्रामवासियों को दिए। शिविर के अंतिम में महिला एवं बाल विकास के द्वारा अतिथियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं छोटे बच्चों को अन्यप्रसान का कार्यक्रम किया गया।।

 

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!