LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

राष्ट्रीय गणित दिवस का सफल आयोजन

राष्ट्रीय गणित दिवस का सफल आयोजन

गौरेला पेंड्रा मरवाही में दिनांक 15 जनवरी 2025 को जिला स्तरीय राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के सभागार में संपन्न हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के सहयोग से तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करना और गणितीय जागरूकता बढ़ाना था। इस दिन को महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं*
पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं*
May 9, 2026
*पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में गणित के विद्वानों द्वारा संगोष्ठी, बच्चों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता, गणितीय मॉडल प्रस्तुतिकरण, पोस्टर निर्माण, और शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिले के तीनों विकासखंडों के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थी और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ डाइट के प्राचार्य श्री जे. पी. पुष्प और सहायक प्राध्यापक ममता चक्रवर्ती की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मीनाक्षी केशरवानी, व्याख्याता, हाई स्कूल कुड़कई, ने गणित पर आधारित एक गीत प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका
May 9, 2026
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका “जंगल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमारे विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका काशीपुरी और दीपू यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज़ प्रतियोगिता में रिचा यादव और सोफिया बी. ने भी द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता छात्राओं को सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान किए गए। इन छात्राओं की मार्गदर्शिका गणित व्याख्याता श्रीमती केशरवानी थीं।

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री अनिल वर्मा ने सभी प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की सराहना की। डाइट के प्राचार्य श्री जे. पी. पुष्प ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और गणित के प्रति उनके उत्साह की प्रशंसा की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस आयोजन ने गणित के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें प्रोत्साहित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!