LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पसान : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम बलबहरा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता मुख्यअतिथि जनपद उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़। 

कोरबा/पसान : स्वतंत्रता दिवस के पर्व दिवस पर गुरुवार को ग्राम बलबहरा मे हर्षउल्लास के साथ खेल कूद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिस में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पोड़ीउपरोड़ा मुख्य अतिथि प्रकाशचंद जाखड़ के साथ कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे और जनपद उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के समस्त स्टॉप और सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, ग्राम पंचायत सरपंच सहदेव सिंह आर्मो, ग्राम कर्री रामायण सिंह उप सरपंच लेखराम यादव, ईश्वर सिंह आर्मो, एवं समस्त पंच के अलावा काफ़ी संख्या ग्राम वासियो अभिभावक गण उपस्थित थे। प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को दिन भर विद्यालय परिसर में चहल-पहल और उत्साह का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!