
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने दी प्रदेश की माताओं–बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएँ
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।हरितालिका तीज के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने जिले एवं प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि –
“तीज पर्व नारी शक्ति के त्याग, आस्था और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। यह पर्व शिव–पार्वती के दिव्य मिलन का संदेश देता है और परिवार के सुख, शांति व समृद्धि की कामना के लिए महिलाएँ व्रत रखती हैं।”
पवन पैकरा ने तीज को हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोने वाला त्यौहार बताया और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में मंगलमय परिणाम लेकर आए।















