LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

शिक्षा मंत्री के आह्वान की अनदेखी‘एक दिया विष्णु के नाम’ कार्यक्रम से दूर रहे बीईओ संजीव शुक्ला, मुख्यालय छोड़ बिलासपुर रवाना

शिक्षा मंत्री के आह्वान की अनदेखी‘एक दिया विष्णु के नाम’ कार्यक्रम से दूर रहे बीईओ संजीव शुक्ला, मुख्यालय छोड़ बिलासपुर रवाना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:-शिक्षा विभाग में पदस्थ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गौरेला संजीव शुक्ला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, संजीव शुक्ला पर उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, मनमानी रवैया अपनाने और विभागीय नियमों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि प्रभारी बीईओ संजीव शुक्ला पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, जबकि शासन के नियमों के अनुसार इतनी लंबी अवधि तक एक ही जगह पर पदस्थ रहना अनुचित माना जाता है। इस दौरान उनकी कार्यशैली को लेकर बार-बार सवाल उठे हैं। कहा जा रहा है कि वे विभागीय बैठकों, योजनाओं और कार्यक्रमों से लगातार दूरी बनाए रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभागीय सूत्रों का कहना है कि उनके रवैये से विभागीय छवि पर नकारात्मक असर पड़ा है। उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद वे मनमाने ढंग से कार्य करते हैं और अपने कर्तव्यों से बचते हैं।

ताजा मामला दीपावली पर्व से जुड़ा है, जब शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में ‘एक दिया विष्णु के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया — शिक्षक, छात्र और अधिकारी इसमें शामिल हुए — लेकिन बीईओ संजीव शुक्ला न केवल अनुपस्थित रहे बल्कि शुक्रवार को ही मुख्यालय छोड़ अपने गृह नगर बिलासपुर रवाना हो गए। उनके इस व्यवहार से विभागीय स्तर पर नाराजगी व्याप्त है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों बताते हैं कि , शुक्ला का मूल पद व्याख्याता (एलबी) है और वे वर्तमान में प्रभारी बीईओ गौरेला के रूप में कार्यरत हैं। अब विभाग इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर जांच और संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बीईओ कार्यालय गौरेला का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें भी प्रभारी बीईओ संजीव शुक्ला अनुपस्थित पाए गए थे। इस लगातार गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने विभाग में असंतोष बढ़ा दिया है।

शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संजीव शुक्ला की कार्यशैली लंबे समय से विभाग के लिए सिरदर्द बनी हुई है। उनकी निष्क्रियता और उदासीनता के चलते कई योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विभाग इस पूरे मामले में कब और क्या कदम उठाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!