LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

तेजतर्रार चौकी प्रभारी हेमंत सिंह की धमाकेदार वापसी, क्षेत्रवासियों में उमंग की लहर!

जीशान अंसारी की रिपोर्ट,बिलासपुर। जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आदेश जारी करते हुए कुल 13 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के तबादले किए हैं। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक बताते हुए 22 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है।जारी सूची के अनुसार, कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं ताकि पुलिस व्यवस्था और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस फेरबदल में सबसे चर्चित नाम उप निरीक्षक हेमंत सिंह का है, जिन्हें महिला थाना बिलासपुर से सीधा बेलगहना चौकी प्रभारी की कमान सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक हेमंत सिंह पहले से ही बेलगहना चौकी का नेतृत्व कर चुके हैं और वहां के क्षेत्रीय हालात तथा जनता से उनका अच्छा तालमेल रहा है। उनकी दोबारा नियुक्ति को लेकर क्षेत्र की जनता मे उत्साह देखा जा रहा है ग्रामीणों का मनना है की हमको मिलनसार प्रभारी मिला है। जो क्षेत्र मे कई अच्छे निर्माण कार्य भी कराए है स्थानीय लोगों का मानना है कि हेमंत सिंह के कार्यकाल में चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था अच्छी रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

ये खबर भी पढ़ें…
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!