LIVE UPDATE
खेलगैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पेंच रिपेयरिंग का खेल! जीपीएम में सड़कों से ज्यादा गड्ढे, 60 लाख की लागत पर थूक पॉलिश से काम चल रहा , पेंच रिपेयरिंग में लूट का खेल जारी!

पेंच रिपेयरिंग का खेल! जीपीएम में सड़कों से ज्यादा गड्ढे, 60 लाख की लागत पर थूक पॉलिश से काम चल रहा , पेंच रिपेयरिंग में लूट का खेल जारी!

जीपीएम : – जिले में लोक निर्माण विभाग की भर्राशाही चरम पर है। सत्र 2025-26 में करीब 60 लाख रुपए की अनुमानित लागत से सड़क सुधार का कार्य प्रस्तावित है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि सड़कों पर चलना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विडियो से देख सकते किस तरह हाथ से उखड़ रहा है…. पेंच रिपेयर परते…..?

बसंतपुर से कारिआम तक का सड़क मार्ग जो पेंड्रा से बिलासपुर को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है वर्षों से लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और विभाग पेंच रिपेयरिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। स्थानीय लोग तंज कसते हैं अब तो गड्ढे ही सड़क दिखाते हैं कि रास्ता यहीं से है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेंच रिपेयरिंग या पेंच-भराई…?

जानकारी के अनुसार, इस सड़क की मरम्मत के लिए हर साल करोड़ों रुपए का बजट जारी होता है। मगर परिणाम यह है कि जहां रिपेयरिंग होती है, वहां अगले ही महीने फिर गड्ढे उभर आते हैं। विभागीय अधिकारी सड़क पर मरहम तो लगाते हैं, पर ज़ख्म हर बारिश में फिर खुल जाता है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि यह सब बजट खपाओ अभियान बनकर रह गया है एक तरफ पेंच रिपेयरिंग होती है, दूसरी तरफ सड़कों की परत उखड़ जाती है, और फिर नई रिपेयरिंग के लिए प्रस्ताव बन जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों की जान जोखिम में, मगर विभाग मौन…!

खस्ताहाल सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई लोगों ने अपनी जानें गंवाईं, पर विभाग ने न तो कोई स्थायी मरम्मत कराई और न ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की।
जब इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मंत्री से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल तक रिसीव नहीं किया। सूत्र बताते हैं कि विभागीय अधिकारी अब पूरी तरह मनमानी पर उतरे हुए हैं न निरीक्षण, न जवाबदेही।

आखिर कब तक चलेगा पेंच रिपेयरिंग का भ्रष्टाचार..?

लोगों का कहना है कि अगर सड़कों की असली मरम्मत हो जाए, तो शायद बजट का आधा ही पैसा पर्याप्त हो। मगर हर बार पेंच रिपेयरिंग के नाम पर मोटी रकम खर्च होती है, जिससे जनता को सिर्फ धूल और गड्ढे ही नसीब होते हैं। ऐसे में सवाल यह है क्या यह पेंच रिपेयरिंग का खेल चलता रहेगा, या विभाग कभी सड़कों को वाकई चलने लायक बनाएगा…?

Back to top button
error: Content is protected !!