LIVE UPDATE
रायपुरझमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीती

ग्रामीण शिक्षा में बड़ा कदम: 15 मार्च से शुरू होगा वंदे मातरम् इंग्लिश मीडियम स्कूल, अब गांव के बच्चों को भी मिलेगी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई

ग्रामीण शिक्षा में बड़ा कदम: 15 मार्च से शुरू होगा वंदे मातरम् इंग्लिश मीडियम स्कूल, अब गांव के बच्चों को भी मिलेगी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई 

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- मरवाही विकास खंड के दानीकुंडी के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्राम दानीकुंडी में 15 मार्च 2026 से वंदे मातरम् इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ होने जा रहा है। इस स्कूल की शुरुआत से गांव और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को अब अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

अक्सर देखा जाता है कि अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों को अपने बच्चों को दूर शहरों में भेजना पड़ता है या फिर बेहतर शिक्षा के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में दानीकुंडी में इस विद्यालय की स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

वंदे मातरम् इंग्लिश मीडियम स्कूल में आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की बुनियाद मजबूत करने के लिए शुरुआती शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है, इसलिए स्कूल में नर्सरी से ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विद्यालय के संचालक के अनुसार आज के दौर में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा केवल एक विकल्प नहीं बल्कि समय की आवश्यकता बन चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी वही अवसर मिलना चाहिए जो शहरों के बच्चों को मिलते हैं। इसी सोच के साथ इस स्कूल की शुरुआत की जा रही है, ताकि गांव के बच्चे भी भविष्य में उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और आधुनिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना सकें।

विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस नई शैक्षणिक पहल से जुड़ें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के इस प्रयास को सफल 

Back to top button
error: Content is protected !!