LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मलनिया नदी और कछार नाला में चेक डेम निर्माण का भूमिपूजन, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

मलनिया नदी और कछार नाला में चेक डेम निर्माण का भूमिपूजन, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा के क्षेत्र में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो अलग-अलग स्थानों पर चेक डेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


सबसे पहले पवन पैकरा के गृह ग्राम पंचायत देवरगांव में मलनिया नदी पर बनने वाले चेक डेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन पैकरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, सरपंच प्रतिनिधि पूरन सिंह धुर्वे, पूर्व सरपंच देवशरण टेकाम, ग्राम पंचायत सचिव ऊदल यादव, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि चेक डेम के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होगा और आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
इसके बाद जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत झगड़ाखंड में कछार नाला पर दो नग चेक डेम निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन पैकरा शामिल हुए। इस दौरान जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेश, मुरारी कुमार, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप मरावी, उपसरपंच, फूल सिंह मरावी, संतोष वर्मा, शोभनाथ तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन पैकरा ने कहा कि क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए इस तरह के निर्माण कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। चेक डेम बनने से बारिश का पानी रुकेगा, भू-जल स्तर में सुधार होगा और किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ग्रामीणों ने भी चेक डेम निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी तथा खेती-किसानी को भी मजबूती मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!