LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

नक्शा बटांकन की प्रगति अपेक्षाकृत नहीं होने के कारण दो पटवारी निलंबित

नक्शा बटांकन की प्रगति अपेक्षाकृत नहीं होने के कारण दो पटवारी निलंबित

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी ने नक्शा बटांकन की प्रगति अपेक्षाकृत नहीं होने के कारण दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अलग-अलग जारी आदेश में कहा गया है कि तहसील पेण्ड्रारोड से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार नक्शा बटांकन की प्रगति अपेक्षाकृत नहीं होने के कारण  संजय कुमार पाण्डेय पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्रस्तुत जवाब संतोष जनक एवं समाधान कारक नहीं पाया गया। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी कार्यों में प्रगति नहीं लाया गया एवं पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरती गई है जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण का स्पष्ट उलंघन है। अतः पटवारी श्री संजय कुमार पाण्डेय, ह.नं. 21,22 तहसील पंण्ड्रारोड को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत् तत्काल प्रभाव से एतद् द्वारा निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री संजय कुमार पाण्डेय पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
इसी तरह तहसील प्रेण्ड्रारोड से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार नक्शा बटांकन की प्रगति अपेक्षाकृत नहीं होने के कारण श्री विनोद कुमार जगत पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्रस्तुत जवाब संतोष जनक एवं समाधान कारक नहीं पाया गया। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी कार्यों में प्रगति नहीं लाया गया एवं पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरती गई है जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण का स्पष्ट उलंघन है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतः पटवारी  विनोद कुमार जगत, ह.नं. 19,20 तहसील पेण्ड्रारोड को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत् तत्काल प्रभाव से एतद् द्वारा निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में  विनोद कुमार जगत पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!