LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर रायपुर में जश्न: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत

बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर रायपुर में जश्न: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत

रायपुर, 04 मई 2026/ राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब चौक पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर और मुँह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
August 24, 2026
रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान - TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह उत्साह भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह विजय पश्चिम बंगाल की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि अब पश्चिम बंगाल में सुशासन की सरकार स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की जागरूक और राष्ट्रवादी जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय हित की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि 45 वर्षों बाद यह ऐतिहासिक परिवर्तन आया है

ये खबर भी पढ़ें…
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम
August 25, 2026
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, वहीं पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन की सरकार का गठन हुआ है, जो देशभर में पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन का प्रमाण है।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी पट्टों के आरोपों पर उठे सवाल, बिना सत्यापन गिरदावरी और धान बिक्री की जांच की मांग
फर्जी पट्टों के आरोपों पर उठे सवाल, बिना सत्यापन गिरदावरी और धान बिक्री की जांच की मांग
August 25, 2026
फर्जी पट्टों के आरोपों पर उठे सवाल, बिना सत्यापन गिरदावरी और धान बिक्री की जांच की मांग जीशान अंसारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!