LIVE UPDATE
रायपुर

छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ ने शासन से किया मांग व्याख्याता एवं शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से बी एड करा पदोन्नति का दिया जाए लाभ

छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ ने शासन से किया मांग

व्याख्याता एवं शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से बी एड करा पदोन्नति का दिया जाए लाभ

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर:- गौरेला पेंड्रा मरवाही में छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम जिले के कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने शासन से मांग की की वर्तमान में न्यायालय आदेश के कारण जो व्याख्याता एवं शिक्षक b.ed नहीं किए हैं वह पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं ऐसे शिक्षकों एवं व्याख्याता को शासन के द्वारा पूर्व की भांति विभागीय बीएड प्रशिक्षण कराकर व्याख्याता पदोन्नति में शामिल कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए। पहली बार किसी संगठन के द्वारा कर्मचारी हित में ऐसी मांग रखी गई है वही संगठन के प्रांतीय सचिव पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व में शासन के द्वारा सन 1997 और 98 में डीपीईपी अंतर्गत scert के समन्वय से काफी अधिक संख्या में नियमित शिक्षकों को b.ed कराया गया था इसी प्रकार एससीईआरटी एवं समग्र शिक्षा के समन्वय से प्रदेश में संचालित b.ed कॉलेज के माध्यम से प्रदेश में नियमित शिक्षा एवं व्याख्याता को 2 वर्षी b.ed का कोर्स कराया जा सकता है जिससे बड़ी संख्या में बी.एड प्रशिक्षित शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में नियमित पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर अपनी पूरी ऊर्जा एवं क्षमता के साथ शिक्षा के क्षेत्र को प्रकाशित कर सकते हैं वहीं सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष दिनेश राठौर ने शासन से मांग करते हुए कहा की पूर्व में सहायक शिक्षकों को ब्रिज कोर्स एन ओ आई एस के माध्यम से दो वर्षीय प्रशिक्षण दिलाकर पदोन्नति का लाभ दिया गया था इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के समस्त शिक्षक एवं व्याख्याता को बी एड प्रशिक्षित कर पदोन्नति का लाभ प्रदान करें आज इस मांग का सहयोग करते हुए मेडिकल कैशलेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी एवं जिला सचिव संजय सोनी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!