LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को है मदद की दरकार


ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को है मदद की दरकार

आर्थिक तंगी के कारण मोनू गोस्वामी को ऑस्ट्रेलिया जाने में आ रही है दिक्कत,20 अगस्त तक पासपोर्ट एवं पैसा जमा करना मोनू गोस्वामी के लिए बड़ी चुनौती

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाज के सभी वर्गों से मीडिया ने की मोनू गोस्वामी को सहयोग की अपील

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम सेखवा के होनहार युवक मोनू गोस्वामी का चयन अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हुआ है। उन्हें आगामी 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन करना है जिसके लिए उन्हें आगामी 20 अगस्त तक पासपोर्ट एवं राशि जमा करना है परंतु मध्यम वर्गीय परिवार के मोनू गोस्वामी की कमजोर आर्थिक परिस्थिति उनके अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने में बाधा बन रही है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की मीडिया ने सामाजिक संगठनों, खेल संघो एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े हुए लोगों से मोनू गोस्वामी को सहयोग की अपील की है ताकि वे ऑस्ट्रेलिया सिडनी में जाकर भारत की ओर से पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सके।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेल प्रतिभाओं की धरती गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सकोला तहसील स्थित ग्राम सेखवा में रहने वाले मोनू गोस्वामीने अपनी 5 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार अपना स्थान अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बना लिया। मोनू गोस्वामी जुलाई के पहले सप्ताह में उज्जैन मध्य प्रदेश में हुए राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया के सिडनी में 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होनी है जिसमें स्वर्ण पदक जीतकर वे अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। मोनू गोस्वामी ने यह असाधारण सफलता सीमित संसाधनों आर्थिक संकटों के बीच पाई है।मूलभूत सुविधाओं के अभावों के बावजूद भी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए व कई बार स्वर्ण पदक जीतने के बाद वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेन के लिए चयनित हुए। यह गौरेला पेंड्रा मरवाही क्षेत्र के लिए बहुत गौरव का विषय है। बता दें कि कई बार शासन से मूलभूत खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आग्रह करने के बाद भी शासन ने किसी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई लेकिन मोनू गोस्वामी ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र की पहचान बनाई है तथा वह इन दोनों ऑस्ट्रेलिया सिडनी जाने के लिए पैसों की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं जहां लगभग 4लाख 50 हजार रुपए खर्च आना है उनका पासपोर्ट बनकर तैयार है परंतु 4लाख50हजार जैसी बड़ी राशि एकत्रित करने में उन्हें काफी दिक्कत आ रही है यह राशि उन्हें 20 अगस्त के पहले व्यवस्था करना है ऐसे में उन्होंने अपनी यह दिक्कत मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाई है ‌ अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के मोनू गोस्वामी के चयन और वहां जाने में आने वाली बढ़ा को देखते हुए मीडिया ने अपील की है कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उन्हें कुछ आर्थिक सहयोग प्रदान करें ताकि वे ऑस्ट्रेलिया सिडनी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकें। इसके लिए मोनू गोस्वामी काफोन पे नंबर7828465803
और क्यु आर जारी किया गया है जिसमें सहयोग के इच्छुक अपने मदद की राशि दे सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!