LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

संध्या चौपाल में कलेक्टर ने हितग्राहियों से की चर्चा, 20 अक्टूबर तक लक्ष्य पूर्ति का आह्वान

संध्या चौपाल में कलेक्टर ने हितग्राहियों से की चर्चा, 20 अक्टूबर तक लक्ष्य पूर्ति का आह्वान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 9 सितंबर 2025।जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटखर्रा में आज संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे विशेष रूप से उपस्थित रहे।चौपाल में कलेक्टर मैंम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से सीधी चर्चा कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने योजना की विस्तृत रूपरेखा समझाते हुए 20 अक्टूबर तक लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने की कार्ययोजना साझा की।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन !  लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन ! लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
October 3, 2026
अगस्त 1026  में कई दिन अनुपस्थिति के बावजूद पूरा वेतन...? महावीर टांडिया माध्यमिक शाला पोड़ी के शिक्षक पर आरोप, लेखापाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामवासियों ने इस दौरान अपनी विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों से चर्चा कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संध्या चौपाल का उद्देश्य केवल आवास योजना को पूर्ण करना ही नहीं, बल्कि अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में सरपंच ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर एवं सीईओ का आभार जताया तथा पंचायत में स्वीकृत 245 आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग रखी।इस चौपाल में उपसंचालक पंचायत, सीईओ जनपद, आवास विभाग के अमले सहित बड़ी संख्या में हितग्राही, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
October 3, 2026
 राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन मरवाही। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!