LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

रानी अटारी एवं विजय बेस्ट खदान में मजदूरों का जनसैलाब — उत्पादन व परिवहन 6 घंटे तक ठप, मांगें पूरी होने पर समाप्त हुई हड़ताल

रानी अटारी एवं विजय बेस्ट खदान में मजदूरों का जनसैलाब — उत्पादन व परिवहन 6 घंटे तक ठप, मांगें पूरी होने पर समाप्त हुई हड़तालमिथलेश आयम, कोरबा। रानी अटारी एवं विजय बेस्ट खदान में आज मजदूरों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मजदूर संघ के नेतृत्व में उत्पादन एवं परिवहन कार्य पूरी तरह ठप कर दिया गया। आंदोलन का नेतृत्व सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप मरावी एवं जनपद सदस्य संतोष मरावी ने किया। लगभग 6 घंटे तक खदान का संचालन बंद रहा। मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों मजदूर एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आंदोलन के दौरान प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई।वार्ता के लिए SECL अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र श्याम मौके पर पहुंचे। लंबी चर्चा के बाद मजदूरों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिखित में आदेश जारी किए गए। मांगें पूरी होने की पुष्टि के बाद मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इस आंदोलन में प्रमुख रूप से सरपंच धजवन सिंह आयाम सहित आसपास के कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सक्रिय भागीदारी दी। मजदूरों की एकजुटता और नेतृत्व की मजबूती से यह आंदोलन पूरी तरह सफल रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
November 18, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त कोटमी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!