LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

100 बिस्तरीय जनकपुर अस्पताल में पद सृजन करने विधायक रेणुका सिंह ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र

100 बिस्तरीय जनकपुर अस्पताल में पद सृजन करने विधायक रेणुका सिंह ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र

सौरभ साहू/कोरिया, मनेन्द्रगढ़ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजन करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’! DEO-BEO का वेतन रोकने के आदेश, लापरवाह अफसरों में हड़कंप
कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’! DEO-BEO का वेतन रोकने के आदेश, लापरवाह अफसरों में हड़कंप
August 5, 2026
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! DEO-BEO का वेतन रोकने के निर्देश, समाज कल्याण के उप संचालक भी कार्रवाई की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक रेणुका सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को लिखे पत्र में यह उल्लेखित किया है कि भरतपुर विकासखंड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल निर्मित है किन्तु सुविधाओं के आभाव में ईलाज के लिए यहां के लोगों को 130 किमी का सफर तय कर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ या कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश जाना पड़ रहा है। जबकि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र एफ.आर.यू. में चिन्हांकित है एवं यहां सिजेरीयन प्रसव भी सम्पादित किया जा रहा है लेकिन यहां 30 बिस्तरीय अस्पताल के अनुसार पद ही स्वीकृत है जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को लिखे हुए पत्र में विधायक रेणुका सिंह ने अनुरोध किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजन होने से वनांचल क्षेत्र के लोगो को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होगी। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में भरतपुर ब्लाक आदिवासी बहुल है। यहां 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजित होने से समय पर ईलाज न मिल पाने जैसी समस्या खत्म होगी
विधायक रेणुका सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो इसके लिए कार्य किये जा रहे है। गौरतलब है कि अभी जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 35 स्टाफ कार्यरत है। जबकि 100 बिस्तरीय अस्पताल में 100 से ज्यादा स्टाफ की आवश्यकता होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा विभाग?
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा विभाग?
August 5, 2026
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!