LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा कार्यक्रम अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण।

कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा : कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप मेहता द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश और उन्होंने लाभार्थियों से भेंट कर निर्माण कार्य की जानकारी ली तथा उन्हें निर्धारित समय सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कर पक्के मकान में निवास प्रारंभ करने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि कोई भी परिवार बिना आवास के न रहे, इसलिए लाभार्थी निर्माण कार्य को गंभीरता से लेकर शीघ्र पूरा करें। इस अवसर पर पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
October 25, 2026
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!