LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अपील — इस दीपावली हर स्कूल में मुख्यमंत्री के नाम जलाएं एक दिया शिक्षा को बताया देवालय, बच्चों से कहा – उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ज्ञान के दीप जलें

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अपील — इस दीपावली हर स्कूल में मुख्यमंत्री के नाम जलाएं एक दिया

शिक्षा को बताया देवालय, बच्चों से कहा – उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ज्ञान के दीप जलें

ये खबर भी पढ़ें…
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
October 9, 2026
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए! सांसद भोजराज नाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही।छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का एक भावनात्मक संदेश सामने आया है। मंत्री यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि आने वाले दीपावली पर्व पर वे अपने-अपने विद्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम एक दीपक जलाएं — ताकि छत्तीसगढ़ का भविष्य और भी उज्जवल बन सके।

बताया की “यह स्कूल केवल एक भवन नहीं, बल्कि एक शिक्षा का मंदिर है। जैसे हम देवालय में दीप जलाकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, वैसे ही इस बार अपने विद्यालय में एक दीप जलाकर हम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के प्रकाश को और प्रबल बना सकते हैं।”

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
October 9, 2026
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि यह दीपक केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। हर छात्र-छात्रा अपने विद्यालय में मुख्यमंत्री के नाम एक दीप जरूर जलाए, ताकि छत्तीसगढ़ के हर कोने में शिक्षा का उजाला फैल सके।

मंत्री यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाया जा रहा है। नई स्कूल इमारतों, स्मार्ट क्लासरूम, और साक्षरता कार्यक्रमों से शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्जवल भविष्य ही सरकार की प्राथमिकता है — और इस दीपावली हर विद्यालय से एक दीप शिक्षा की नई दिशा दिखाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!