LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

देवरगाँव में अनुसूचित जनजाति उत्थान परियोजना के तहत कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न

देवरगाँव में अनुसूचित जनजाति उत्थान परियोजना के तहत कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न

देवरगाँव के नदिया टोला में मंगलवार को अनुसूचित जनजाति उत्थान परियोजना के अंतर्गत अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना द्वारा कृषक प्रशिक्षण एवं गेहूँ बीज वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के आदिवासी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन में वृद्धि करना था। किसानों को ग्रीष्म कालीन धान की फसल के स्थान पर 

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

37 किसानों को 14.80 क्विंटल प्रमाणित गेहूँ बीज का वितरण

कार्यक्रम के दौरान फसल प्रदर्शन स्थल पर कुल 37 आदिवासी किसानों को 14.80 क्विंटल प्रमाणित गेहूँ बीज निःशुल्क वितरित किया गया। किसानों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से फसल की पैदावार में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैज्ञानिकों ने दी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिनेश पाण्डेय ने बीज उत्पादन, रोग प्रबंधन, उर्वरक उपयोग एवं मौसम आधारित खेती पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद एकलवार ने बीज उपचार पद्धति, भूमि तैयारी, सिंचाई तकनीक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर किसानों को प्रशिक्षित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि पवन पैकरा का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन पैकरा, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सरकार एवं कृषि विभाग की योजनाओं का लक्ष्य है कि आदिवासी किसानों को बेहतर संसाधन, आधुनिक प्रशिक्षण व उन्नत तकनीक उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने किसानों को इन योजनाओं का सदुपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में बेरसिया बाई सरपंच के देवरगाँव तथा गेंदलाल, उपसरपंच देवरगाँव की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों जनप्रतिनिधियों ने किसानों को आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिलाया। किसानों ने बताया अत्यंत उपयोगी कार्यक्रम

बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा वैज्ञानिकों से प्रश्न पूछकर समाधान प्राप्त किया। किसानों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण उनकी खेती को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!