LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही से पौड़ी उपरोड़ा तक — शिक्षा सुधार के अनुभव के साथ पहुंचे बीईओ के.आर.दयाल

मरवाही से पौड़ी उपरोड़ा तक — शिक्षा सुधार के अनुभव के साथ पहुंचे बीईओ के.आर.दयाल

कोरबा(मिथलेश आयम)।पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में नवनियुक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) के रूप में श्री के.आर. दयाल ने पदभार संभाला। उनके आगमन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोर-शोर से भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में ब्लॉक के अनेक शिक्षक, शिक्षाकर्मी, सहायक कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण था।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना
June 9, 2026
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 9 जून 2026/ कलेक्टर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री दयाल इसके पूर्व मरवाही ब्लॉक में लगभग 2 वर्षों तक BEO के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किए। उनके कार्यकाल में विद्यालयों में उपस्थिति दर में वृद्धि, शैक्षिक परिणामों में सुधार तथा शिक्षकों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए कई नवाचार अपनाए गए। मरवाही में उनके नेतृत्व को स्थानीय समाज ने भी सराहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
नए चौकी प्रभारी व्यान नारायण बनाफर ने संभाला बेलगहना चौकी का प्रभार, शांति व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता
नए चौकी प्रभारी व्यान नारायण बनाफर ने संभाला बेलगहना चौकी का प्रभार, शांति व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता
June 9, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/बेलगहना। बेलगहना चौकी में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नए चौकी प्रभारी के रूप में व्यान नारायण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदभार ग्रहण करते हुए श्री दयाल ने कहा, “शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ होती है, और मेरा प्रयास रहेगा कि पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और अनुशासित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए। शिक्षक व कर्मचारी मिलकर यदि संकल्प लें तो इस ब्लॉक को जिले में शिक्षा का आदर्श केंद्र बनाया जा सकता है।”

ये खबर भी पढ़ें…
​नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट, फर्जी बिलों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका!
​नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट, फर्जी बिलों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका!
June 9, 2026
जीशान अंसारी, बेलगहना/​बिलासपुर : ​शिक्षा के मंदिर को संवारने के लिए सरकार जो पैसा भेजती है, उस पर भ्रष्टाचार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन का मानना है कि श्री दयाल जैसे अनुभवी और परिणामोन्मुख अधिकारी के आने से ब्लॉक में शिक्षा स्तर में निरंतर सुधार होगा। विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियां और नवाचार आधारित गतिविधियां अब और सशक्त होने की संभावना है।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्री दयाल के नेतृत्व में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और जिले के अन्य ब्लॉकों के लिए प्रेरणा बनेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!