LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

CM हेल्पलाइन शिकायत पर त्वरित एक्शन: मरवाही में अवैध रेत भंडारण स्थल सील, 2 ट्रैक्टर जब्त

 

CM हेल्पलाइन शिकायत पर त्वरित एक्शन: मरवाही में अवैध रेत भंडारण स्थल सील, 2 ट्रैक्टर जब्त

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती जारी 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर खनिज विभाग ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए मरवाही के सिवनी चौक स्थित अवैध रेत भंडारण स्थल को सील कर दिया, वहीं रेत परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज विभाग के अनुसार, सिवनी चौक में अवैध रेत भंडारण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर संबंधित भंडारणकर्ता को 15 जुलाई 2026 को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय सीमा में कोई जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम, 2009 के तहत भंडारण स्थल को मौके पर ही सील कर दिया गया।

इसके अलावा मरवाही क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाए गए एक ट्रैक्टर को जब्त कर मरवाही थाना में सुरक्षित रखा गया। वहीं पिपरिया से अवैध रेत परिवहन की सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज विभाग ने बताया कि सभी मामलों में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है। संबंधित अवैध भंडारणकर्ता एवं परिवहनकर्ताओं से निर्धारित अर्थदंड जमा कराने के बाद ही प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखा जाए।

इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कवर, शिवकुमार लहरे, सतीश साहू तथा साहिब गनी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!