इनेरा कंपनी की किसान मीटिंग 24 नवंबर को मरवाही में आयोजित, आधुनिक कृषि तकनीकों पर होगा विशेष फोकस

मिथलेश आयम, मरवाही(खबरो का राजा) : किसानों तक नवीन और उन्नत तकनीक से तैयार उच्च गुणवत्ता वाले बायोलॉजिकल कृषि उत्पाद पहुँचाने के उद्देश्य से इनेरा (INERA) कंपनी द्वारा 24 नवंबर 2025 को किसान मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 12 बजे से होटल स्पर्श नियर कक्का ढाबा, मरवाही में आयोजित होगा। कंपनी का कहना है
कि आधुनिक कृषि में जैविक उत्पादों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और इससे किसानों की पैदावार एवं मिट्टी की उर्वरता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। इसी दिशा में टीम इनेरा किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक तरीकों व फसल संरक्षण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगी कार्यक्रम में श्री हनु कृषि सेवा केंद्र मरवाही के संचालक अखिलेश गुप्ता सहित कंपनी के रीजनल मैनेजर वी. के. सिंह, टेस्टिंग मैनेजर निखिल सिंह और सेल्स एग्जीक्यूटिव अमन सिंह उपस्थित रहेंगे, जो किसानों के प्रश्नों का समाधान भी करेंगे। मीटिंग में इनेरा द्वारा तैयार बायोलॉजिकल फर्टिलाइज़र, ग्रोथ प्रोडक्ट्स और फसल सुरक्षा उत्पादों की जानकारी और उनके उपयोग के तरीके विस्तार से बताए जाएंगे। कंपनी की थीम “मेरी मिट्टी, मेरा यक़ीन” के साथ आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी साबित होने की उम्मीद है।
किसान भाइयों के लिए विशेष सूचना :-
कल दोपहर 12 बजे से “ANTIM TAK DIGITAL’ चैनल पर LIVE प्रसारण देख सकते है। इस लाइव कार्यक्रम में कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, आधुनिक तकनीक और इनेरा के बायोलॉजिकल उत्पादों के उपयोग की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। किसान भाइयों से अनुरोध है कि इस उपयोगी प्रसारण को अवश्य देखें और अपनी कृषि उपज को बेहतर बनाने के लिए नई जानकारी प्राप्त करें।















