LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षा विभाग:- शिक्षिका सस्पेंड़ नेटवर्किंग कंपनी के प्रचार करने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज,

शिक्षा विभाग:- शिक्षिका सस्पेंड़ नेटवर्किंग कंपनी के प्रचार करने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज,

रायपुर:- नेटवर्किंग मार्केटिंग में शामिल शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षिका स्कूल छोड़ नेटवर्किंग कंपनी का प्रचार प्रसार करती थी। शिक्षिका के खिलाफ आयी रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जिला जशपुर के पत्थलगांव विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बागबहार स्कूल का है, जहां शिक्षिका जयमीला लकड़ा को विद्यालयीन समय में अनुशासनहीनता और नेटवर्क मार्केटिंग का प्रचार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर की गई, जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में पाया गया कि लकड़ा विद्यालयीन समय का पालन नहीं कर रही थीं। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह डांस करते हुए नेटवर्क मार्केटिंग का प्रचार करती नजर आ रही हैं।

प्रतिवेदन में उल्लेख है कि जयमीला लकड़ा का यह आचरण उनके पद की गरिमा के विपरीत है और इससे छात्रों के अध्ययन कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए गए, जिसके चलते उन पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 03 और नियम 07 के उल्लंघन का दोष सिद्ध हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन आदेश के तहत, लकड़ा को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पत्थलगांव नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

इस मामले ने शिक्षा विभाग और सोशल मीडिया दोनों में हलचल मचा दी है। शिक्षकों से जहां समाज एक आदर्श की अपेक्षा करता है, वहीं इस तरह के वायरल वीडियो और अनुचित प्रचार उनकी पदीय मर्यादा और शैक्षणिक जिम्मेदारियों पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शासकीय सेवा में रहते हुए कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्य के समय और दायित्वों से विमुख होकर निजी प्रचार या व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!