LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पटना में नए साल की धूम, 4 जनवरी को होगा 2K26 ग्रैंड सेलिब्रेशन

मिथलेश आयम की रिपोर्ट, पटना,कोरिया(खबरो का राजा) : नए साल के आगमन को खास और यादगार बनाने के लिए पटना में एक भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 4 जनवरी को शाम 7 बजे से पिस्टा इन रिसॉर्ट, पटना में “Patna’s New Year Biggest Night – 2K26” का शानदार आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन पिस्टा इन फैमिली द्वारा किया जा रहा है, जिसे लेकर जिलेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम जिले का अब तक का सबसे भव्य न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा। आयोजन में संगीत, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक डेकोरेशन और शानदार माहौल के बीच लोग नए साल का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि मशहूर सिंगर साजन और खुशबू अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उनकी लाइव परफॉर्मेंस से माहौल और भी जोशीला होने की उम्मीद है। इसके अलावा फैमिली और दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए यह आयोजन एक बेहतरीन अवसर साबित होगा। आयोजन स्थल पर फ्री पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश पास की कीमत ₹1999 प्रति व्यक्ति रखी गई है। पास से जुड़ी जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों : 6263570998, 8085167845, 8319970532, 9343188521 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!