LIVE UPDATE
दुनियादेशप्रदेशरायपुर

राजनीतिक दुश्मनी या पुरानी रंजिश? बिलासपुर में फायरिंग से हड़कंप

राजनीतिक दुश्मनी या पुरानी रंजिश? बिलासपुर में फायरिंग से हड़कंप

रायपुर:- बिलासपुर जिले से सोमवार शाम बड़ी खबर सामने आई है। जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में बीजेपी नेता रौशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह और एक अन्य युवक राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, यह वारदात शाम करीब 6 बजे की है। तीन हमलावर मस्तूरी क्षेत्र के एक होटल से पहुंचे और सीधे जनपद उपाध्यक्ष के दफ्तर में घुस गए। अचानक लगातार 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

हमले के दौरान नितेश ठाकुर स्वयं ऑफिस में मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना में नितेश ठाकुर को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन उनके साथ बैठे दो लोग गोली लगने से घायल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग के दौरान दफ्तर के बाहर दर्जनों लोग मौजूद थे, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चंद्रकांत सिंह के हाथ में गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि राजू सिंह की कमर और पैर में गोली लगी है, जिनकी स्थिति चिंताजनक है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं अपोलो अस्पताल पहुँचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा “घटना बेहद गंभीर है। पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का एंगल हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँची है।मस्तूरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों टीमें मिलकर जांच कर रही हैं। शहरभर में नाकेबंदी की गई है और संदिग्ध वाहनों की जांच जारी है।इस घटना ने बिलासपुर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खुलेआम चली गोलियों ने न केवल मस्तूरी क्षेत्र में दहशत फैला दी है बल्कि पूरे जिले में सियासी हलचल बढ़ा दी है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!