LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

लोकसभा निर्वाचन : ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित रहने पर 4 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी

तीन दिवस के भीतर संतोषप्रद उत्तर नहीं देने पर होगी एक पक्षी कार्रवाई

 

जीपीएम/ संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में अपने ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित रहने पर 4 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधितों द्वारा तीन दिवस के भीतर संतोषप्रद उत्तर नहीं देने पर एक पक्षी कार्रवाई की जाएगी। इनमें उप अभियंता आरईएस जनपद पंचायत मरवाही अंकित जैन, वन रक्षक ओमचंद मसराम, शिक्षक प्राथमिक शाला ठाढ़पथरा शिवपाल सिंह बैगा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी वन परीक्षेत्र गौरेला काशी प्रसाद चौधरी शामिल है।
उप अभियंता अंकित जैन को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपकी ड्यूटी उड़दस्ता दल (FST-2) में 24-मरवाही उप तहसील निमधा के सरल क्र. 01 पर लगाई गई है। परंतु दिनांक 05/04/2024 को दूरभाष से हुई चर्चा अनुसार आप अपने कर्तव्य स्थल पर अपने ड्यूटी में उपस्थित न रहकर अन्य जिला (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में होना बताया गया। आपका उक्त कृत्य सौपे गये दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को प्रदर्शित करता है साथ ही निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। क्यों न आपके उक्त कृत्य के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित की जावे।
अतः ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित रहने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत करें। संतोषप्रद उत्तर प्राप्त नहीं होने पर आपके विरूद्ध कार्यवाही हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जावेगी।
वन रक्षक ओमचंद मसराम को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपकी ड्यूटी धरमपानी संयुक्त नाका छ.ग./म.प्र. में समय रात्रि 11 बजे से सुबह 7 बजे के मध्य लगाई गई है। परंतु दिनांक 03/04/2024 को अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित रहे हैं। आपका उक्त कृत्य सौपे गये दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को प्रदर्शित करता है। क्यों न आपके उक्त कृत्य के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित की जावे। अतः ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित रहने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। समयावधि में संतोषप्रद उत्तर प्राप्त नहीं होने पर आपके विभाग को एकपक्षीय कार्यवाही हेतु प्रस्तावित की जावेगी।
इसी तरह शिवपाल बैगा और काशी प्रसाद चौधरी को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपकी ड्यूटी संयुक्त नाका धरमपानी में समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे के मध्य लगाई गई है। परंतु निरीक्षण के दौरान दिनांक 29.03.2024 को समय शाम 6 बजे एवं दिनांक 02.04.2024 को समय शाम 5.30 बजे के दरमियांन अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाये गये। आपका उक्त कृत्य सौपे गये दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को प्रदर्शित करता है। क्यों न आपके उक्त कृत्य के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित की जावे। अतः ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित रहने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। समयावधि में संतोषप्रद उत्तर प्राप्त नहीं होने पर आपके विभाग को एकपक्षीय कार्यवाही हेतु प्रस्तावित की जावेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!