LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही क्षेत्र में दिखा बाघ दहशत में ग्रामीण,,,,मचा हड़कंप

मरवाही क्षेत्र में दिखा बाघ दहशत में ग्रामीण,,,,मचा हड़कंप

जीपीएम:- मरवाही क्षेत्र के ग्राम परासी में आज सुबह बाघ की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 9:00 बजे मंगल प्रसाद केवट के बैंगन के खेत में बाघ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के बाद से गांव के लोग खेतों और जंगल के पास जाने से डर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गिरौद पंचायत में फर्जी NOC का आरोप, उपसरपंच ने खोला मोर्चा
गिरौद पंचायत में फर्जी NOC का आरोप, उपसरपंच ने खोला मोर्चा
August 26, 2026
गिरौद पंचायत में फर्जी NOC का आरोप, उपसरपंच ने खोला मोर्चा धरसीवां। धरसीवां जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरौद में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि बाघ की मौजूदगी ग्रामीणों की जान-माल के लिए खतरा है। उन्होंने तुरंत बाघ को पकड़ने के लिए शासन-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, वन विभाग की टीम सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। विशेषज्ञों की टीम बाघ को सुरक्षित पकड़ने के लिए जुटी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन तब तक स्थिति को लेकर उनकी चिंताएं बनी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा समाप्ति की जगह तबादला! कोटखर्रा रोजगार सहायक पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
सेवा समाप्ति की जगह तबादला! कोटखर्रा रोजगार सहायक पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
August 26, 2026
सेवा समाप्ति की जगह तबादला! कोटखर्रा रोजगार सहायक पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत कोटखर्रा के रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों में भय और सतर्कता ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की मौजूदगी से उनकी दिनचर्या बाधित हो गई है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं और जंगल के आसपास की गतिविधियों से बच रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से अपील की है कि बाघ को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से पकड़ लिया जाए, ताकि गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

बाघ पकड़ने के लिए वन विभाग का प्रयास जारी वन विभाग की टीम शेर को ट्रैक करने के लिए आधुनिक उपकरणों और रणनीतियों का इस्तेमाल कर रही है। क्षेत्र में सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं, और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। टीम का कहना है कि जल्द ही शेर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक रैली
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक रैली
August 26, 2026
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर नई बहस छेड़ दी है। ग्रामीण वन विभाग से अपेक्षा कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!