LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, खबर के बाद, बेलगहना रतखंडी में 7 से 10 ट्रैक्टर जब्त 

बिलासपुर, बेलगहना : बेलगहना क्षेत्र में लंबे समय से धड़ल्ले से चल रहे अवैध रेत खनन पर आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मीडिया में लगातार खबरें प्रकाशित होने और बढ़ते दबाव के बाद खनिज विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे 7 से 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस औचक कार्रवाई से रेत माफियाओं में भारी हड़कंप मच गया है। अचानक हुई छापेमारी, माफियाओं में मची भगदड़

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बेलगहना के रतखंडी क्षेत्र में रेत माफिया बेखौफ होकर नदियों का सीना चीर रहे थे। इस गंभीर मुद्दे को समाचार द्वारा प्रमुखता से उठाया जा रहा था। लगातार हो रही फजीहत के बाद आखिरकार प्रशासन को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी। माइनिंग विभाग ने एक संयुक्त रणनीति के तहत रतखंडी क्षेत्र में अचानक छापेमारी की। इस दबिश की भनक रेत कारोबारियों को नहीं लग पाई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
May 27, 2026
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​रंगे हाथों पकड़े गए 7 से 10 ट्रैक्टर

प्रशासन की टीम ने मौके से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 7 से 10 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि माफियाओं ने बचने की कोशिश की, लेकिन टीम की घेराबंदी के कारण वे सफल नहीं हो सके। सभी वाहनों को जब्त कर आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
May 27, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) : वन विभाग में बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​आगे भी खुलासे होने की संभावना

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह केवल एक शुरुआत है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जप्त किए गए वाहनों के मालिकों और इस अवैध कारोबार में शामिल मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने पर कई और बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन पर अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी और आगे भी इस तरह के कड़े प्रहार जारी रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
May 27, 2026
“जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!