LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

तिमाही परीक्षा परिणाम खराब मिलने पर कलेक्टर सख्त, 450 व्याख्याताओं की ली समीक्षा बैठक; वेतन वृद्धि रोकने से लेकर निलंबन तक की चेतावनी

तिमाही परीक्षा परिणाम खराब मिलने पर कलेक्टर सख्त, 450 व्याख्याताओं की ली समीक्षा बैठक; वेतन वृद्धि रोकने से लेकर निलंबन तक की चेतावनी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शिक्षा विभाग के प्रति सख्त रुख अपनाया है। जिले के तीनों विकासखंड गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही के सभी 68 हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ लगभग 450 व्याख्याताओं की समीक्षा बैठक लेकर तिमाही परीक्षा परिणामों की विस्तार से समीक्षा की गई। खराब परीक्षा परिणाम मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित शिक्षकों और व्याख्याताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए आगामी परीक्षाओं में सुधार नहीं होने पर वेतन वृद्धि रोकने, निलंबन और यहां तक कि सेवा समाप्ति की सिफारिश करने की चेतावनी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
पचमढ़ी आपदा प्रबंधन एवं पर्वतारोहण शिविर में शामिल 50 स्काउट्स एवं गाइड्स को कलेक्टर ने किया सम्मानित
पचमढ़ी आपदा प्रबंधन एवं पर्वतारोहण शिविर में शामिल 50 स्काउट्स एवं गाइड्स को कलेक्टर ने किया सम्मानित
November 24, 2026
पचमढ़ी आपदा प्रबंधन एवं पर्वतारोहण शिविर में शामिल 50 स्काउट्स एवं गाइड्स को कलेक्टर ने किया सम्मानित  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, गौरेला विकासखंड में 16 नवंबर को व्याख्याताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विषयवार तिमाही परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कमजोर परिणाम देने वाले व्याख्याताओं से जवाब-तलब किया गया। इसके बाद 17 नवंबर को पेण्ड्रा विकासखंड में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विषय शिक्षकों की बैठक लेकर कलेक्टर ने वन-टू-वन चर्चा की और परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में 23 नवंबर को मरवाही विकासखंड के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं का अध्यापन कराने वाले शिक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तिमाही परीक्षा परिणाम के साथ पिछले शैक्षणिक सत्र के विषयवार परीक्षा परिणामों की भी समीक्षा की गई। कमजोर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
November 24, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित *मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

### पर्याप्त व्याख्याता, फिर भी स्कूलों में एक-दो पीरियड ही पढ़ाने पर नाराजगी

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और उनके अध्यापन कार्य को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिले के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अब विषयवार व्याख्याताओं की पर्याप्त संख्या उपलब्ध है, इसके बावजूद कुछ स्कूलों में व्याख्याता केवल एक-दो कालखंड ही अध्यापन करा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी व्याख्याताओं से कम से कम चार कालखंड अध्यापन कार्य कराया जाए, ताकि उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों का पूरा उपयोग हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा बायपास निर्माण को मिली 108.86 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द आगे बढ़ेगी परियोजना
पेंड्रा बायपास निर्माण को मिली 108.86 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द आगे बढ़ेगी परियोजना
November 24, 2026
पेंड्रा बायपास निर्माण को मिली 108.86 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द आगे बढ़ेगी परियोजना उप मुख्यमंत्री अरुण साव के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्कूल में सहायक शिक्षक विज्ञान से अध्यापन कार्य नहीं कराया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी को इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने और स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए।

### 10वीं-12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य

कलेक्टर ने सभी स्कूलों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए विषयवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कमजोर विषयों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने, नियमित टेस्ट लेने, रेमेडियल शिक्षण कराने और प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर निगरानी रखने को कहा गया। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और उनकी शैक्षणिक स्थिति में सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए।

### स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही के परिणाम पर जताई नाराजगी

समीक्षा बैठक में स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही के अपेक्षाकृत कमजोर परीक्षा परिणाम पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कुछ शिक्षकों की सेवा समाप्ति की सिफारिश करने तक की बात कही। वहीं, तीनों विकासखंडों में कमजोर परीक्षा परिणाम देने वाले व्याख्याताओं को आगामी परीक्षाओं में सुधार नहीं होने पर वेतन वृद्धि रोकने और निलंबन जैसी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की हिदायत दी।

मरवाही में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा एवं बालिका शिक्षा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला उपस्थित रहे।

अब अध्यापन और परीक्षा परिणाम दोनों की होगी निगरानी

कलेक्टर की समीक्षा बैठकों से स्पष्ट है कि जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षकों की जवाबदेही तय करने की तैयारी है। खास बात यह है कि पर्याप्त व्याख्याताओं की उपलब्धता के बावजूद यदि स्कूलों में अध्यापन के निर्धारित कालखंडों का पूरा उपयोग नहीं हो रहा है, तो इस पर भी विभागीय स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। अब देखना होगा कि इन सख्त निर्देशों के बाद जिले के 68 हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापन व्यवस्था और विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में कितना सुधार आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!